4-खतौली में फ्लैग मार्च करते एसएसपी अभिषेक यादव।
- फोटो : KHATAULI
एसएसपी ने फ्लैग मार्च किया
खतौली। लॉकडाउन के दिन पड़ने वाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर एसएसपी ने पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। एसएसपी अभिषेक यादव ने नगर के जिम्मेदार लोगों को बताया कि लॉकडाउन का ध्यान रखकर ही स्वतंत्रता दिवस को मनाए। कहीं भी भीड़ भाड़ नहीं होनी चाहिए तथा शांतिपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस गश्त, डॉग स्क्वायड के द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। सभी स्थानों पर चेकिंग कराई जा रही है। संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करें। एसएसपी ने खतौली के हमीद चौक पर स्थित नवीनीकरण हुई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। जिसमें खतौली के लोगों का भी सहयोग रहा। इस दौरान एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।