रोहाना टोल प्लाजा पर चेकिगं के दिशा निर्देश देते एसएसपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
टोल प्लाजा पर एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रोहाना टोल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने मौके पर मौजूद आरआरएफ के जवानों के साथ ही पुलिसकर्मियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस को संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही लोगों को भी चेक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कोई भी संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल आला अफसरों को सूचना देने के भी निर्देश दिए गए।