फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एसएसपी ने किया शूटिंग रेंज का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजीव सुमन ने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस मार्डन स्कूल में शूटिंग रेंज (पुलिस माॅडर्न स्कूल एयर आम्र्स एकेडमी) का फीता काटकर उद्घाटन किया। पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने निशाने भी साधे।

पुलिस माॅडर्न स्कूल में पिस्टल शूटिंग रेंज का दीप जलाकर कर उद्घाटन किया। एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि रेंज की स्थापना से बच्चों को शूटिंग में बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। पुलिस कर्मचारियों के बच्चे खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। भविष्य में इस शूटिंग रेंज में और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि एकेडमी में अधिकतम 15 मीटर सीमा तक निशानेबाजी के लिए अभ्यास किया जा सकता है। एकेडमी में मल्टी फंक्शन टारगेट सिस्टम भी लगाया गया है। एकेडमी में एक अगस्त से प्रवेश शुरू होंगे। चीफ शूटिंग रेंज अधिकारी प्रमोद सिंह रहेंगे। एसपी क्राइम प्रशांत कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें