नगर पंचायत की ओर से कीटनाशक का छिड़काव कराया
जानसठ। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए कस्बे में कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। इस दौरान चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने बाजारों में आम लोगों को हैंड सैनिटाइजर से हाथ साफ कराए गए। नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, जिला कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह, ईओ विनोद कुमार शुक्ला आदि ने कीटनाशक का छिड़काव कराया।