जानसठ में रिक्शा में नगर पंचायत का कर्मचारी जनता कर्फ्यू का एलान करता।
- फोटो : KHATAULI
बुजुर्गों को घर से निकलने नहीं दें
जानसठ। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोरोना महामारी से निपटने के लिए कस्बे में माइक से जनता कर्फ्यू का एलान किया गया। बुजुर्गों और बच्चों को भी घरों से बाहर न निकलने देने की अपील की गई। नगर पंचायत ने कहा कि देशहित में सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का समर्थन करते हुए जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए आगे आना चाहिए। यह महामारी से निपटने में दे रहे लोगों के प्रयास का हौसलाअफजाई भी करेगा।