मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज एवं छात्र कल्याण समिति द्वारा वार्षिक कॉलेज खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएसपी विनीत जायसवाल ने किया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। एसएसपी ने कहा कि आप सभी भविष्य के डॉक्टर्स हैं। खेलकूद और व्यायाम को अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। उन्होंने खेल को खेल की भावना के साथ खेलने का आवाहन किया। इस दौरान मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के अध्यापक, प्रबंध तंत्र के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।