बुढ़ाना। पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला सफीपुर पट्टी में एक मकान में छापा माराकर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार रात सफीपुर पट्टी निवासी मौहम्मद नजर के मकान पर छापा मारा। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौहम्मद नजर अपने मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने का कार्य कर रहा था। जहां से तीन किग्रा बारूद, 25 किग्रा अनार के अलावा पटाखे बनाने का सभी सामान और उपकरण बरामद किए। सभी सामान जब्त करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।