मोरना। बेहड़ा सादात स्थित आरजी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह ने कहा कि खेल हमें आपसी तालमेल व एकजुटता का संदेश देते हैं। युवा शक्ति मजबूत होगी तो हमारा देश स्वत: ही मजबूत हो जाएगा।
आरजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊँची कूद ,दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रबंध समिति के सदस्य रमेश चंद्र और प्रधानाचार्य दीपा शर्मा ने छात्र एवं छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया। नईमुद्दीन, रौनक अली, जहीर आलम, आबिद , बबीता, अंजू , रीनू , साक्षी, पूजा , पूनम , विसाका , निधि , अंतिम , इंदिरा , फोजिया, अंजली , अमरीन एवं बबीता मौजूद रहीं।