फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर नगर में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। यह अभियान 20 अक्टूबर तक चलेगा। एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि नगर में 60 बीएलओ और छह सुपरवाइजर मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगाए गए है। नगर में 5000 लोगों ने नई बोर्ड बनवाने के लिए फार्म जमा किए है। 2234 अपमार्जन के प्रार्थना पत्र हैं। नगर में 54164 मतदाता है। नगर को तीन सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें बीएलओं घर घर जाकर वोट बनाए जाने का कार्य कर रहे हैं। सीमा विस्तार के बाद वहां पर रहने वाले मतदाताओं की भी जानकारी जुटाई गई है। मृत मतदाताओं की वोट काटी जा रही हैं, जबकि नए मतदाताओं को सूची से जोड़े जाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलआें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें