स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि निकायों में स्वच्छता हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। सार्वजनिक शौचालय और व्यक्तिगत शौचालय अवश्य बनवाए जाने चाहिए।
उन्होंने जिले की निकायों के सभी ईओ के साथ समीक्षा बैठक में स्वच्छता पर जोर दिया गया। कहा कि सरकार एवं शासन स्तर से प्राप्त धनराशि का उसी मद में उपयोग किया जाए, जिसके लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है। प्राप्त धनराशि से सार्वजनिक स्थानों एवं आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराया जाएं एवं उनके देखरेख के लिए कार्मिक भी नियुक्त किया जाए। सभी नगर निकायों में नियमित रुप से डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित किया जाएं, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाएं। अधिशासी अधिकारी स्वयं उक्त कार्य की निगरानी करें।
उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि नगर निकायों में इस्तेमाल होने वाले वाहन एवं यंत्र जैसे टिपर, डंपर इत्यादि सही अवस्था में हों। बैठक में समस्त अधिशासी अधिकारी, पीओ डूडा, स्थानीय निकाय लिपिक इत्यादि उपस्थित रहे।