फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के घर में घुसकर धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पहुंच कर ली जानकारी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता सैनी के घर में घुसकर बृहस्पतिवार रात कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ धक्का मुक्की की। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली। एसएसपी से कार्रवाई के बारे में बातचीत की। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
मोहल्ला खादरवाला में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता सैनी परिवार के साथ रहती है। बृहस्पतिवार रात में वह और परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान पास में ही रहने वाले सतेंद्र, पुष्पेंद्र रजत और तीन अन्य युवक घर में घुस आए। सभी लोग लाठी डंडे लिए हुए थे। सभी ने हंगामा काटा। परिवार की महिलाओं के साथ धक्का मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। हथियार लहराते हुए परिजनों को धमकाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। भाजपा नेत्री ने परिजनों को जान का खतरा जताते हुए पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले की जानकारी राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भाजपा नेत्री के घर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर एसएसपी से कार्रवाई के बारे में बातचीत की। भाजपा नेत्री कविता सैनी ने बताया कि आरोपी लोग पहले से ही उनके परिवार से खफा रहते है। शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें