रु़ड़की रोड पर जलभराव में पौधरोपण कर विरोध जताते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सपाइयों ने सड़क पर जलभराव में लगाए पौधे
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर कृष्णा पैलेस के सामने जलभराव से परेशान सपाइयों ने पौधरोपण कर विरोध जताया। सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि गड्ढा मुक्त सड़कों का वादा खोखला साबित हुआ है। टूटी सड़कें और जलभराव से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बरसात में बुरा हाल हो गया
रविवार को स्थानीय निवासियों ने युवा सपा नेता शमशेर मलिक से मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। सपाई मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदेशभर में चल रहे पौधरोपण अभियान में टूटी सड़क पर हो रहे जलभराव में पौधे लगाकर विरोध किया। शमशेर मलिक में कहा कि मुजफ्फरनगर की सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुई हैं। रुड़की रोड पर पता ही नहीं चलता किम सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है। कई महीनों से यह सड़क ख़राब हालत में हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन जल्द इस सड़क का निर्माण नहीं कराता है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरना व विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान मौजूद लोगों को समाजवादी पार्टी के आह्वान पत्र वितरित किए गए। दौरान सनव्वर खान, मनोज कुमार, वसीम राणा, मोहम्मद सुलेमान, जुनैद खान आदि मौजूद रहे।