फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने कपूरी ठाकुर की जयंती मनाई

विज्ञापन
महावीरचौक पर बाइक रैली निकालते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सपा ने कपूरी ठाकुर की जयंती मनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सप्तक्रांति के नायक व पूर्व मुख्यमंत्री बिहार के कपूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर याद किया गया।
सपा कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा की देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ कर्पूरी ठाकुर ने दलितों, पिछड़ों, वंचितों को उचित भागीदारी के लिए समाजवादी आंदोलन के जरिए संघर्ष किया। अधिकारों से वंचित लोगों को उनके अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि अपनी सत्ता में कर्पूरी ठाकुर ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने व पिछड़ों को आरक्षण देने का काम किया। इस मौके पर साजिद हसन, सचिन अग्रवाल ने कहा कि कपूरी ठाकुर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ महान समाजवादी भी थे। जिला उपाध्यक्ष कुशलपाल त्यागी, हारून अली, रविंद्र कुमार एडवोकेट, विनय पाल, शौकत अंसारी, सत्यदेव शर्मा, इकराम प्रधान, इरशाद जाट, सरताज मलिक, उमर खान, सलमान त्यागी, नवेद रंगरेज, पंकज सैनी, एहसान अंसारी, सलीम चौधरी, फराज अंसारी, तेलूराम त्यागी, फहीम सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें