फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल

विज्ञापन
खतौली तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
सूबे की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल
विज्ञापन

खतौली/जानसठ/बुढ़ाना। सपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जानबूझकर किसानों का शोषण करने पर तुली है। सूूबे की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सपा कार्यकर्ता नौजवानों और किसानों के हित में आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
सपा कार्यकर्ता तहसील परिसर में पहुंचे। तहसील में धरना प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में जनहित की कोई योजना लागू नहीं की है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार जनता को बहकाने, नफरत फैलाने का षड्यंत्र रच रही है। सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों में श्यामलाल बच्ची सैनी, विनयपाल, इरशाद जाट, अरशद मुल्तानी, अरुण मुखिया, इरशाद गुर्जर, सतीश, वसीम कुरैशी, ब्रजराज सैनी पूर्व सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, सभासद बाबर अंसारी, हाजी इकबाल, अब्दुल्ला कुरैशी सभासद, अरशद खान, हारुन खान, रामवीर सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने नौजवानों की उपेक्षा की
बुढ़ाना में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत तहसील परिसर में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुुुुंचे। तहसील परिसर में सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण कोरोना संकट बढ़ा है। ब्लॉक प्रमुख व जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह उर्फ बबलू ने कहा कि सरकार चारों तरफ से फेल हो चुकी है। कार्यकर्ताओं ने अपनी ग्यारह मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र को दिया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि उनका ज्ञापन उचित माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को भेज दिया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद त्यागी, अंसार, सचिन, नूरहसन, दिलनवाज, सुखपाल सिंह, सुरेशचंद व मुकेश कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर निशाना साधा
जानसठ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील में किसानों की समस्या, बेरोजगारी, बिजली दरों में हो रही बेतहाशा वृद्धि, फर्जी एनकाउंटर आदि समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसील परिसर छावनी में तब्दील रहा। तहसील में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए सपा नेता लियाकत ने कहा कि प्रदेश में युवा वर्ग बेरोजगार है। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दौरान गौरव जैन ने कहा कि कोविड-19 के चलते भी सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर ने कहा कि बिजली के दाम सरकार ने इतने बढ़ा दिए हैं कि किसान समय पर बिल नहीं भर पा रहा है। धरने की अध्यक्षता मुन्ना ककराला ने की। धरने पर मुख्य रूप से हाजी लियाकत, पूर्व विधायक मिथिलेश पाल, तनु कुरैशी, गोल्डी अहलावत, सादिक चौहान, जावेद फरीदी, एस मोहम्मद, हाजी मुरसलीन, सहा रजा नकवी, रविकांत, रामपाल, डॉक्टर संजीव, नवाब अली, जयवीर, समीर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें