फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
ेक काटकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाते समाजवार्दी पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सपा का स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों ने रविवार को महावीर चौक स्थित कार्यालय पर पार्टी का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी द्वारा केक काटकर एक-दूसरे को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी गई। कहा कि कोई भी पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता पार्टी से बड़ा नहीं होता अत: सभी को पार्टी हित में पूरी एकजुटता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने बैठक के दौरान सपा सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की। कहा कि सपा हमेशा से किसान, नौजवानों की समस्या तथा जनसमस्याओं के प्रति गंभीर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व मंत्री उमाकिरण, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, गौरव जैन, जिया चौधरी, वरिष्ठ सपा नेता निधिषराज गर्ग, राजीव बालियान, शौकत अंसारी, पवन बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें