सपा ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की
मुजफ्फरनगर। सपाइयों ने महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, महिलाओं पर अत्याचार तथा कोरोना उपकरण खरीद में घोटाला होने का आरोप लगाते हुए सदर तहसील का घेराव कर धरना, प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा के नेतृत्व मेें सपाइयों ने सदर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों ने युवाओं, किसानों, व्यापारियों व मजदूरों को बर्बादी के कगार पर ला दिया है। तमाम नीतियां पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाते हुए युवाओं, किसानों, मजदूरों व व्यापारियों के हितों को ताक पर रख रही है। लॉकडाऊन में रोजगार कम हुए, लेकिन मंहगाई बेलगाम हो रही है। राकेश शर्मा ने देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार आदि के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताया। पूर्व मंत्री विधायक उमा किरण, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, दीपक उर्फ बॉबी त्यागी, साजिद हसन, सोमपाल भाटी, शौकत अंसारी और शलभ गुप्ता ने संसद में पारित कृषि विधेयकों को किसानों व व्यापारियों के खिलाफ बताया। बाद में सपाइयों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कुशलपाल त्यागी, सत्यवीर प्रजापति, नौशाद अहमद, अरविंद त्यागी, गयूर अहमद, वसी अंसारी, राहुल वर्मा, अलका शर्मा, नरेंद्र बाल्मीकि, प्रवीण मलिक, पवन बंसल, अब्दुल्ला राना, महेश बंसल, डा.नरेश विश्वकर्मा, रविंद्र चौधरी, सतबीर त्यागी, विक्रांत सिंह, शमशेर मलिक, निधीश राज, जनार्दन विश्वकर्मा, दीपक गंभीर, सचिन शर्मा, टीटू पाल, डा. इसरार, दीप्ति पाल आदि मौजूद रहे।
सपाइयों में दिखाई दिया उत्साह
मुजफ्फरनगर। युवा सपाई प्रदेश में कोरोना उपकरणों की खरीद में घोटाले के आरोपों के चलते पीपीई किट पहनकर धरना स्थल पर पहुंचे। कुछ सपा कार्यकर्ता बैल बुग्गी में सवार होकर बढ़ती मंहगाई पर रोष जताते हुए धरनास्थल पर आए।