कलक्ट्रेट में ज्ञापन देते सपा पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
डॉक्टरों की समस्या को लेकर डीएम से मिले सपाई
मुजफ्फरनगर। सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जिले के निजी चिकित्सकों की समस्याओं को लेकर डीएम से मुलाकात की। डीएम ने समस्याओं को सुनकर सपा कार्यकर्ताओं को निस्तारण का आश्वासन दिया।
कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व गौरव स्वरूप डॉक्टरों की समस्याओं और चल रही हड़ताल को लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जे से मिले। इन लोगों ने डीएम के सामने गांव और गलियों में प्रैक्टिस करने वाले इन डाक्टरों की समस्याओं को रखा। डीएम ने कहा कि सभी डॉक्टरों को कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करना पड़ेगा, सभी डॉक्टर के लिए एक नंबर जारी कर दिया जाएगा, ये लोग इसी नंबर पर मरीज की सूचना देंगे। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप के साथ वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, राहुल वर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल मौजूद रहे।