फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भूख हड़ताल कर बैठी सपा नेता आईसीयू में भर्ती, धरना जारी

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय की आईसीयू में भर्ती सपा नेता डॉ. मोनिका सिंह। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट में आठ दिन से भूख हड़ताल पर बैठी सपा नेता डॉ मोनिका सिंह को देर रात हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय की आईसीयू में भर्ती कराया गया। कमजोरी और चक्कर की शिकायत पर उन्हें स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के आपातकालीन कक्ष में उपचार के लिए लाया गया, जहां से जांच के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। कलेक्ट्रेट में सपा नेताओं का धरना जारी है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. महक सिंह ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर देर रात 12:30 बजे डॉ. मोनिका सिंह का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। बताया कि पुलिस की मौजूदगी में की गई जांच के दौरान उनके शरीर में काफी कमजोरी पाई गई। जिसके चलते उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
उन्हें शुरुआती उपचार देकर वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेंद्र त्रिखा की देखरेख में आईसीयू में भर्ती कराया गया। आईसीयू में भर्ती सपा नेता डॉ. मोनिका सिंह ने कहा कि जायज मांग के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले महावीर चौक पर धरने के दौरान एक व्यक्ति से सपा नेताओं की झड़प हो गई थी। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर आठ दिन पहले कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल शुरू कर दी गई थी।
उधर, कलेक्ट्रेट में धरना दे रहे सपा नेता के पति युधिष्ठिर पहलवान ने कहा कि उनकी मांग है कि या तो आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया जाए अन्यथा उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमा भी वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें