फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया खतौली कोतवाली का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने मंगलवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, शस्त्र रूम, बैरक, थाना आवासीय परिसर, अपराध रजिस्ट्रार, नवनिर्माण कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, महिला रिपोर्टिंग चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में कई वर्षों से पड़े खराब वाहनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। महिला रिपोर्टिंग चौकी की खस्ता हाल कमरे के साथ ही गर्मी से बचाव के लिए पंखे की सुचारू व्यवस्था नहीं होने पर उन्हें सही कराने के साथ ही थाने से जनरेटर का तार लगवाने के निर्देश दिए। लंबित चल रही विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। धर्मांतरण के मामले में उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों की जांच प्रक्रिया जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगें उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान इंस्पेक्टर यशपाल सिंह, एसएसआई संजय आर्य सहित अन्य थाने को स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें