कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते सपा पार्टी के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कृषि विधेयकों का समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि किसान एवं श्रमिकों का भला सिर्फ समाजवादी पार्टी सरकार में ही संभव है, भाजपा सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल में किसानों मजदूरों एवं सभी वर्गों का उद्योगपतियों के इशारे पर बड़ा आहत किया है। केंद्र सरकार का विधेयक किसान विरोधी है। इस काले कानून का सपा पूरी तरह विरोध कर रही है। मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, चंदन सिंह चौहान, राकेश शर्मा, हाजी लियाकत अली, मेराजुद्दीन तेवड़ा, मुकेश चौधरी, मिथलेश पाल, हाजी इकबाल, जिया चौधरी, अंसार आढ़ती, साजिद हसन, गौरव जैन, शलभ गुप्ता, शौकत अंसारी आदि रहे।
मोदी सरकार तानाशाह सरकार : मलिक
सिसौली। लालू खेड़ी में किसानों के धरने को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि मोदी सरकार एक तानाशाह सरकार है। जिसने इस देश को पूंजीपतियों के हाथों बेच दिया है। अब यह सरकार किसानों की जमीनों को विदेशी कंपनियों के हाथों में देकर किसानों को बर्बाद करना चाहती है। 30 सितंबर को मुजफ्फरनगर में एक मीटिंग होगी, जिसमें सभी दलों के प्रतिनिधि आमंत्रित है। जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।