फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा हार चुकी, अब आरएलडी को हराएं : ओवैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली (मुजफ्फरनगर)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि आजम और अब्दुल्ला जेल जाते हैं, लेकिन भैया नहीं। उपचुनाव में सपा हार मान चुकी है, अब आरएलडी को हराएं। अनेक हैं तो अखंड का नारा भी दिया। वक्फ पर कानून बना तो डीएम संपत्तियों का फैसला करेंगे। समाजवादी और भाजपा एक सिक्के के दो रुख हैं।
विज्ञापन

ककरौली में एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशद राना के समर्थन में आयोजित जनसभा में ओवैसी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ताकत देती है। आरएलडी के पास दो सांसद हैं, इसी वजह से भाजपा को मीरापुर सीट उनके लिए छोड़नी पड़ी। आबादी के लिहाज मुस्लिम सांसदों की संख्या कम है।
वक्फ बिल का प्रस्ताव पेश किया गया। अगर हमारे तीन सांसद होते तो यह कभी नहीं होता। अगर यह बिल कानून बनेगा तो कलेक्टर फैसला करेगा कि मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान वक्फ है या नहीं। कानून बना तो अल्लाह नहीं संपत्ति के मालिक मोदी और उनके नायब डीएम होंगे।
विज्ञापन

गैर मुस्लिम बोर्ड की सदस्यता लेंगे। वक्फ की जायदादों को खत्म कर दिया जाएगा। आएलडी को हराना इसलिए जरूरी है, क्योंकि जयंत चौधरी भी बिल के विरोध में नहीं बोले हैं। यह काला कानून है। अखिलेश यादव बिल पर बोलने के लिए खड़े हुए, लेकिन कोई दूसरा दास्तान सुनाकर बैठ गए। उनके पास सिर्फ अपने परिवार के लिए आरक्षण है। बीजेपी अल्पसंख्यक समाज के लोगों को काम-धंधे खत्म कर रही है
-
इनसेट
जब दंगा हुआ, तब सैफई में चल रहा था उत्सव : ओवैसी
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब मुजफ्फरनगर दंगा चल रहा था, तब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे। सैफई में उत्सव चल रहा था। 50 हजार मुस्लिम बेघर हुए। मां-बहनों पर ज्यादती की गई थी। राहत शिविरों पर बुलडोजर चला था।

इनसेट
बंटोगे तो कटोगे के सामने अनेक हैं तो अखंड हैं
ओवैसी ने बंटोगे तो कटोगे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाने साधे। साथ ही यह भी कहा कि झांसी के मेडिकल कॉलेज में बच्चों की जिंदगी बचाने वाले याकूब मंसूरी को सामने खड़ा कर मुख्यमंत्री यह नारा नहीं दोहरा सकते हैं। हम कहते हैं कि अनेक हैं तो अखंड हैं। मुख्यमंत्री महाराष्ट्र में फिर रहे हैं। बीजेपी की तरफ से एक समुदाय के खिलाफ जहर फैलाया जा रहा है। अब भाजपा वाले अपनी जुबान पर बुलडोजर नहीं ला सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें