फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू कश्यप केस: नहीं रुके सांसद हरेंद्र मलिक, परिजनों से की मुलाकात, डॉ. संजीव बालियान को पुलिस ने रोका

Wed, 14 Jan 2026 08:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: मोहल्ला किला निवासी सोनू कश्यप की मेरठ में टेंपो चालक ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने केवल एक आरोपी को जेल भेजा, जबकि परिजनों का कहना है कि हत्याकांड में और भी लोग शामिल हैं। पीड़ित परिजनों से मिलने आ रहे राजनीतिक दलों के लोगों को रोका जा रहा है। 
विज्ञापन
सोनू के परिजनों से मुलाकात करते सांसद हरेंद्र मलिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मोहल्ला किला में सोनू कश्यप उर्फ रोनू के घर जा रहे सपा सांसद हरेंद्र मलिक को पुलिस ने घर के पास ही रोकना चाहा। पुलिस से बातचीत के बाद सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। सांसद ने कहा कि इंसाफ की लड़ाई में वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। हर स्तर पर परिवार की मदद की जाएगी। अजीब विडंबना है कि पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रोहित की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को सांसद अपने समर्थकों के साथ मृतक के परिवार से मिलने के लिए निकले। उन्हें शहर कोतवाली पुलिस ने रास्ते में रोकने का प्रयास किया लेकिन सांसद का काफिला नहीं रुका। घर में परिवार की बेटी मिली। सांसद ने कहा कि परिवार के अन्य सदस्यों को पुलिस जीप में बैठाकर मेरठ ले गई थी। यह बात समझ नहीं आ रही है कि पुलिस परिजनों से मिलने से क्यों रोक रही है। पीड़ितों को न्याय की आवश्यकता है, गरीब परिवार है। ऐसा कर सरकार न्याय को दबाने का प्रयास कर रही है। पीडीए पर जो अत्याचार हो रहे हैं, वे निंदनीय है। इस मामले में पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
 

विधानसभा में उठाएंगे मामला
चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि वह इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे। पुलिस को दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है।

डीएम और एसएसपी भी पहुंचे घर
डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा दोपहर में मृतक सोनू कश्यप के घर पहुंचे। वहां पर मृतक का भाई व नाबालिग भतीजी मिली, जिसे दोनों अधिकारियों ने सांत्वना दी। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में मेरठ पुलिस कार्रवाई कर रही है। एक आरोपी सूर्या उर्फ मोगली को पकड़ा गया है। मेरठ एसएसपी से वार्ता कर उन्होंने समन्वय बनाया है।

मां और बहन को लेकर पहुंचे बालियान, पुलिस ने रोका
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ के ज्वालागढ़ गए। उनका कहना है कि पुलिस ने परिवार से नहीं मिलने दिया। इसके बाद दादरी में मुलाकात की गई। दादरी से वह अपनी गाड़ी में सोनू की मां और बहन को लेकर शहर के किला मोहल्ला पहुंचे। पुलिस ने बालियान को गली के बाहर ही रोक लिया और घर में नहीं जाने दिया। बालियान का कहना है कि हर स्तर पर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का काम किया जाएगा।
 
विज्ञापन

यह है मामला
शहर कोतवाली के मोहल्ला किला निवासी सोनू कश्यप उर्फ रोनू पांच जनवरी को मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ मौसी के घर जा रहा था। रास्ते में टेंपो चालक व उसके साथियों ने हत्या कर शव सलावा क्षेत्र में फेंक दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा है। परिजनों का आरोप है कि घटना में कई अन्य युवक भी शामिल थे, उन्हें भी पकड़ा जाए।

सांसद चंद्रशेखर को भी नहीं दिया मिलने
आसपा अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर भी मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी रास्ते में रोक लिया था। परिजनों से मिलने नहीं दिया था।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: महिला की हत्या कर शव गंगनगर किनारे फेंककर भागे हत्यारे, सिर और चेहरे पर लिपटी मिली टेप



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें