फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। विधायक मदन भैया ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निराकरण कराना उनकी प्राथमिकता है। देश और प्रदेश में सौहार्द कायम होना आवश्यक है।
जीटी रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुन रहे विधायक मदन भैया ने कहा कि दो वर्ष के कार्यकाल में विकास की गति को कभी रुकने नहीं दिया। आगे भी इसी प्रकार विकास की गति को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार व रविवार को क्षेत्रीय लोगों से मिलते हैं। किसानों, मजदूरों की समस्याओं का निस्तारण कराना प्राथमिकता है। किसानों के साथ कोई भी नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री अजीत राठी, नगर अध्यक्ष हाजी नौशाद मोनी, फुुरकान मिर्जा, गोवर्धन सैनी आदि मौजूद रहे।