फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दस करोड़ की चीनी बेची, किसानों को दिखाया ठेंगा

विज्ञापन
बुढ़ाना में भुगतान न मिलने से नाराज किसान आगे की रणनीति बनाते हुए। स्रोत संवाद
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों का 68 दिन से भैंसाना चीनी मिल पर धरना जारी
विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम और समिति सचिव से की वार्ता, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। किसान और भाकियू कार्यकर्ता 68 दिन से बजाज चीनी मिल भैंसाना के मुख्य गेट के पर धरने पर बैठे हैं। भाकियू नेताओं का आरोप है कि चीनी मिल के अधिकारियों ने दस करोड़ रुपये की चीनी और शीरा बेच लिया है। मगर, किसानों को कुछ नहीं दिया। उन्होंने गन्ना समिति के सचिव और उपजिलाधिकारी के साथ वार्ता की। बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकियू नेता अनुज बालियान और संजीव पंवार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान चीनी मिल के अधिकारियों ने 13 करोड़ रुपये की चीनी बेची थी, वह भुगतान भी उन्हें नहीं मिला है। इसके बाद अब फिर दस करोड़ की चीनी और शीरा बेच दिया है। यह भुगतान भी उन्हें नहीं दिया गया है। क्षेत्र के किसानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भाकियू नेताओं ने उपजिलाधिकारी अरुण कुमार के कार्यालय पहुंचकर वार्ता की। गन्ने समिति के सचिव बीके राय भी वार्ता में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना समिति के सचिव ने बताया कि किसानों की समस्या वाजिब है। इस समस्या को लेकर जिला गन्ना अधिकारी से मीटिंग में वार्ता की जाएगी। भाकियू नेताओं का आरोप है कि चीनी मिल के अधिकारी चीनी बेचना नहीं चाहते। उनकी मंशा भुगतान देने की भी नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सूची के अनुसार भुगतान नहीं मिला तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। धरना स्थल पर बाबूराम, कप्तान, अजीत, आस मौहम्मद, मोनू सैनी, सुधीर सहरावत, राजकिरण, सुभाष मलिक, इसरार व विकास त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें