गंगा घाट पर लगी सोलर लाइट चोरी
मोरना। शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को मध्य रात्रि के समय चोरों ने गंगा घाट पर लगे सोलर लाइट के बैटरी चोरी कर लिए। गंगा सेवा समिति के प्रबंधक देवेंद्र आर्य ने बताया कि गंगा घाट पर रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगा रखी थी। बृहस्पतिवार रात्रि अज्ञात चोरों ने सोलर लाइट के सात बैटरी चोरी कर लिए। जिसकी सूचना शुक्रवार को सुबह चौकीदार द्वारा गंगा सेवा समिति को दी गई। प्रबंधक देवेंद्र आर्य ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए खुलासा की मांग की।