फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलानी का जल स्तर हुआ कम, मुश्किलें नहीं

विज्ञापन
पुरकाजी में कांग्रेसियों द्वारा निकाली गई गौरव यात्रा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सोमवार से सोलानी नदी का जल स्तर बढ़ने से कई गांवों में भर गया था पानी
विज्ञापन

मंगलवार को सोलानी नदी का जल स्तर घट जाने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। सोलानी नदी का जलस्तर घट जाने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। मगर, खेतों में अभी भी पानी भरा होने से ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नाव में बैठकर ही सोलानी नदी पार करनी पड़ी। नदी पार खेती होने से पशुओं के लिए चारे की विकट समस्या आ गई है।
विज्ञापन

सोमवार को खादर क्षेत्र की सोलानी नदी का जल स्तर बढ़ गया था। पानी गांव रामनगर, रजगल्लापुर, रतनपुरी, भैंसली, अलमावाला, जिन्दवाला आदि के रास्तों पर आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया था। खेतों में भी कई कई फुट पानी भर जाने समस्या खड़ी हो गई थी। मंगलवार को पानी कम हो जाने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। मगर, खेतों में अभी भी तीन से चार फुट पानी भरा होने से किसान खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। गांव रामनगर, रजगल्लापुर, रतनपुरी आदि के ग्रामीणों को पुरकाजी और उत्तराखंड के लिए कई किलोमीटर का चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है। ग्रामीण कुलवंत सिंह विर्क, राजू प्रजापति, साधू राम, सतनाम सिंह, यादराम आदि ने बताया कि खेतों में पानी भर जाने से धान, मक्का, चेरी व गन्ने की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पशुओं के चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें