फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार रोडवेज बस गड्ढे में गिरी, यात्री सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा परिवहन निगम की रोडवेज बस की पुरकाजी बाईपास पर साइड लगने से हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लिया, फरीदाबाद डिपो के बस के चालक पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी बाईपास पर हरियाणा के फरीदाबाद डिपो की रोडवेज बस की साइड लगने से उत्तराखंड के हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस गड्ढे में गिर गई। किसी भी सवारियों को कोई चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में ले लिया।
उत्तराखंड के हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस का चालक शामली निवासी राकेंद्र कुमार और परिचालक मंगलौर निवासी सिमोन मंगलवार सवेरे सात बजे करीब 50 यात्रियों को लेकर हरिद्वार से दिल्ली के लिए चले थे। करीब नौ बजे यह बस पुरकाजी बाईपास पर गांव फलौदा कट के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रही हरियाणा परिवहन निगम के फरीदाबाद डिपो की रोडवेज बस की साइड लगने से उनकी बस डिवाइडर पर चढ़कर एक बिजली के पोल और पेड़ से टकरा गई। साथ ही पास के ही गड्ढे में जा घुसी। बस के यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। पुलिस ने हरिद्वार डिपो के चालक की तहरीर पर फरीदाबाद डिपो के बस के चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों बसों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें