मुजफ्फरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में इफ्को के सहयोग से पोषण अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 100 से ज्यादा किसानों ने हिस्सा लिया। जिन्हें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. अनिल कटियार ने मृदा स्वास्थ्य समेत तमाम तरह की जानकारियां दी।
डॉ. अनिल कटियार, डॉ. विरेंद्र सिंह, डा.सविता आर्य वैज्ञानिक ने फसलों में लगने वाले कीट एवं बीमारियों के नियंत्रण के बारे में विस्तार से बताया। पशुधन उत्पादन के वैज्ञानिक डॉ दीपक शर्मा ने पशुओं में आई लंबी (एलएसडी) बीमारी के उपचार और बचाव के साथ-साथ संतुलित पशु आहार के बारे में किसानों को बताया। इफ्को के प्रबंधक डॉ. अरविंद कुमार ढाका ने फसलों में विभिन्न पोषक तत्वों का महत्व बताया। संस्थान की वाटिका में पौधरोपण भी किया गया।