भोपा। शनिवार को एक युवक ने बेलड़ा गंग नहर पुल पर पहुंचकर गंग नहर में छलांग लगा दी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे भोपा थाना के गांव रहमतपुर निवासी रंजीत व थाना पुरकाजी के गांव कम्हेडा़ निवासी सुहेल की नजर गंग नहर में छलांग लगाने वाले युवक पर पड़ी तो उन्होंने भी नहर में छलांग लगा दी और तैर कर उसे बाहर ले आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि नहर में छलांग लगाने वाला युवक बेलडा़ निवासी मल्लू हैं जो शराब के नशे में था। साथ ही गृह कलह की बात भी सामने आ रही हैं। दोबारा से नहर में कूदने की बात कह रहे मल्लू को पुलिस थाने ले आई और उसका उपचार भी कराया। सूचना के बाद परिजन भी थाने पहुंच गए थे। देर शाम उसे साथ ले गए।