फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों के बिना समाज का अस्तित्व नहीं

Sat, 09 Jun 2018 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के पंडाल में विगत सदी के हीरे-बुजुर्ग सम्मेलन में वरिष्ठ नागरिकों के ज्ञान, संघर्ष और अनुभव को साझा कर समाज के नवनिर्माण का आह्वान किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति    और मानवाधिकार के क्षेत्र में समर्पित बुजुर्गों का अभिनंदन किया गया। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र    ने कहा कि बुजुर्गों से ही समाज   का अस्तित्व हैं।
विज्ञापन


नुमाइश पंडाल में बुजुर्गों ने अपने अनुभव बांटे और स्वच्छ समाज को बनाने में युवाओं की सहभागिता को जरूरी बताया। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र ने कहा कि समाज की शोभा बुजुर्गों से ही है। बुजुर्ग पके फल की तरह है, जिनमें मिठास और सुगंध होती है। उनके मार्ग दर्शन से परिवार और बच्चों को सही दिशा मिलती है।

अपने बड़ों के चरणों में बैठकर ज्ञान का आशीर्वाद लें। अतिथि पूर्व विधायक डॉ सुरेश संगल ने कहा कि समाज में बुजुर्गों की दृढ़ता से ही सत्य कायम है। आत्मा से सही और गलत का आंकलन करें। अपने ज्ञान और अनुभव को नि:संकोच बांटे। आरएसएस के सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख जयपाल सिंह ने जीवन को देश भक्ति और राष्ट्र सेवा के लिए अर्पित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि भारत की संस्कृति और संस्कारों को जीवन आचरण में धारण करें, तभी समाज में नैतिकता, आदर्श और सद्गुण स्थापित रहेंगे। संयोजक एवं पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने कविता के माध्यम से सामाजिक विडंबना के प्रति सचेत किया। पूर्व विधायक ठाकुर मूलचंद, रामनिवास त्यागी, सोमनाथ भाटिया, पूर्व बीएसए मांगेराम, बोहरनलाल, कवि नेमपाल प्रजापति, गीतकार सत्यपाल ने विचार रखे। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल सिंह पाल, श्रीभगवान शर्मा आदि रहे।

110 साल के अनंतराम ने दिखाया जज्बा

पुरकाजी के गांव केल्लनपुर के बुजुर्ग पूर्व प्रमुख अनंतराम सम्मेलन में शामिल हुए। 110 साल के बुजुर्ग का जज्बा सराहनीय था। उन्होंने मंच से केल्लनपुर में बेटियों के लिए डिग्री कॉलेज बनवाने की मांग रखी।  

कार्यक्रम में इन हीरो का सम्मान
एडीएम प्रशासन और पूर्व विधायक डॉ सुरेश संगल ने विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों को सम्मानित किया। सम्मानित महानुभव में मेदपुर के पूर्व प्रधान सियाराम शर्मा, आचार्य गुरुदत्त आर्य, इलम सिंह मेघाखेड़ी, पूर्व बीडीओ प्रेमचंद, शंभुदत्त धीमान, दुर्गनपुर के पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह, धीराहेड़ी के राजेंद्र सिंह, नायाब हैदर जैदी, सत्यप्रकाश, राजबल त्यागी, जयपाल सिंह, सरदार गुरुवचन सिंह, सुबेदार रणधीर सिंह, होतीलाल शर्मा, सोमनाथ भाटिया, अनूप सिंह वर्मा, कैलाशचंद उर्फ ज्ञानी, विद्या भास्कर सिंघल, कुल्लनदेवी, महक सिंह, कवि ईश्वर दयाल, राजपाल सिंह, अधिवक्ता आरके मलिक, ब्रजमोहन, धर्म प्रकाश, वेदप्रकाश सिंघल, प्रेमो देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें