फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर गिरी गाज: एसएसपी ने थाना प्रभारी और दरोगा को किया लाइन हाजिर, गोकशी मामले में की थी लापरवाही

Sat, 17 Sep 2022 05:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

लापरवाही के मामले में थाना प्रभारी और दरोगा पर गाज गिरी है। एसएसपी ने थाना प्रभारी और दरोगा को लाइन हाजिर किया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में गोकशी के मामले में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी विनीत जायसवाल ने फुगाना थाना प्रभारी व दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं निरीक्षक सुदेश कुमार को नया थाना प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन


फुगाना थाने की चीता गश्ती पुलिस टीम ने पांच सितंबर को रात के समय एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा था, जिसे थाने लाया गया था। बाद में पूछताछ कर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। उस समय पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास आदि जानकारी नहीं की थी। इस मामले के पांच दिन बाद ही क्षेत्र के एक गांव में गोकशी की घटना हो गई। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल कराई तो जिस व्यक्ति को पांच दिन पहले पूछताछ कर छोड़ा गया था, उसी का नाम आरोपी के रूप में प्रकाश में आया।

इस बारे में एसएसपी से शिकायत की गई। सूत्रों के मुताबिक, एसएसपी ने पूरे मामले की जांच गोपनीय रूप से कराई तो पूरा मामला साफ हो गया। इसमें थाना प्रभारी केपी सिंह व क्षेत्रीय दारोगा जबर सिंह की लापरवाही सामने आई तो एसएसपी विनीत जायसवाल ने शुक्रवार को दोनों लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अव्यवस्था: शौचालय में रखा खिलाड़ियों का भोजन, नहीं मिली रोटी, अधपके चावल-सब्जी और सलाद से भरा पेट
विज्ञापन


वहीं, सिविल लाइन थाने में तैनात अपराध निरीक्षक सुदेश कुमार को फुगाना थाने का नया प्रभारी बनाया है। एसएसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि लापरवाही बरतने पर दोनों का लाइन हाजिर किया गया हैं। इस मामले में दोनों की प्रारंभिक जांच भी शुरू कराई हैं।

यह भी पढ़ें: हादसे से नहीं हारी फातिमा: शरीर में 194 टांके, कोमा से निकली तो पहले जैसे नहीं थे हाथ-पांव, खेल ने बदला जीवन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें