फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। वीतराग स्वामी कल्याण देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का समापन हो गया। वक्ताओं ने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रम एक संगठित प्रयास है, जिसका उद्देश्य युवाओं की क्षमताओं, ज्ञान और विशेषज्ञता को बढ़ाना है ताकि उन्हें अधिक रोजगारपरक व आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंधक मुनेश चंद त्यागी ने किया। कार्यक्रम अधिकारी पीयूष वर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के साथ प्रेरणास्पद विचार रखे। प्रबंधन विभागाध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने बताया कि कौशल विकास बेरोजगारी और अल्प रोजगार को कम करता है और जीवन स्तर में सुधार लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन विभाग की प्रवक्ता कंचन देवनानी ने बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण एक संस्थान की ओर से दिया जाने वाला प्रशिक्षण है, जिससे छात्र निपुणता अर्जित करते हैं। इस मौके पर अंतिम, विशु, अवंतिका, अपूर्व, सुहानी, काजल, शालू का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें