फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर छह वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के खेड़ी फिरोजाबाद गांव में ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर छह वर्षीय शायान की मौत हो गई। परिजनों ने देर रात तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। उधर, घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शायान अपनी मां तैयबा के साथ बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर माजरा गांव से अपने नाना हसन अली उर्फ चतर के यहां पांच दिन पहले आया था। बुधवार शाम करीब पांच बजे यह हादसा हुआ। शायान परचून की दुकान से सामान खरीदकर घर की ओर पैदल जा रहा था, तभी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। सड़क पर गिरने के बाद ट्रॉली के पहिए के नीचे कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। मगर मृतक के नाना अली हसन और मामा मौसम अली ने शव उठाने से मना कर दिया। उन्होंने मृतक के पिता और दादा के मौके पर आने तक प्रतीक्षा करने की बात कही।
सूचना पर सीओ भोपा राधा रमण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। तीन घंटे बाद करीब आठ बजे बड़ौत से शायान के दादा और अन्य परिजन खेड़ी फिरोजाबाद पहुंचे। इसके बाद ही शव को उठाने दिया गया। सीओ का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था शायान
मामा मौसम अली ने बताया कि शायान तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। इससे छोटी तीन वर्षीय बहन सना व डेढ़ माह का भाई सानिब है। शायान की मौत से परिजन गमजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें