जिले में छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले
मुजफ्फरनगर। जिले में शुक्रवार को भी कोरोना के नए केस सामने आए। छह नए रोगी मिलने के बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 110 हो गई है जबकि अब तक कुल 389 मामले सामने आ चुके हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कुल 22 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन मामले बुढ़ाना के हैं, जबकि एक रोगी खतौली में पाया गया है। ओम पैराडाइज और पटेल नगर के एक-एक व्यक्ति की ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक कोरोना मरीज के ठीक होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।