खतौली में जानसठ रोड पर गांव अंतवाड़ा नदी के पुल के पास डीसीएम गाडी पलटने पर चालक को बाहर निकालने क?
- फोटो : KHATAULI
हादसों में दो बच्चियों और चालक सहित छह घायल
खतौली। क्षेत्र में सड़क हादसों में दो बच्चियों व चालक सहित छह लोग घायल हो गए। डीसीएम के पलटने से उसका चालक बुरी तरह से फंस गया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
रतनपुरी के गांव डबल निवासी मानसिंह अपनी दो बेटियों को साथ लेकर बाइक से अपनी बहन जंधेड़ी जा रहा था। रास्ते में कार चालक बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया। बाइक के नीचे गिरने से मानसिंह व उसकी दोनों पुत्री घायल हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना में गांव चितौड़ा निवासी नवीन अपने पिता को बाइक से खतौली में सामान खरीदने के लिए आ रहा था। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर रेलवे लाइन के लोहे के पुल के पास सामने से तेजी से आ रही कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और नवीन की बाइक से जा टकराई। टक्कर लगने से पिता व पुत्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता व पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तीसरा, हादसा जानसठ रोड पर गांव अंतवाड़ा की नदी पुल के पास खतौली की ओर से जानसठ की ओर जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान सडक़ से गुजर रहे तीन चार बाइक सवार डीसीएम की चपेट में आने से बाल बाल बचे। डीसीएम के पलटने से चालक बॉडी के अंदर ही फंस गया। सूचना मिलने पर भलवा पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी के पर पहुंची। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई थी। पुलिस ने लोगों की मदद से चालक को बमुश्किल बाहर निकाला। चालक गंभीर रूप से घायल होने से बेहोश हो गया था। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल के लिए भेजा है।