मोरना में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच होती मारपीट।
- फोटो : KHATAULI
छेड़छाड़ को लेकर मारपीट, छह लोग घायल
मोरना। युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
मोरना व जानसठ मार्ग पर छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज होने के साथ मामला मारपीट में बदल गया। इस पर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। हमले में छह लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना मिलने पर सीओ भोपा राममोहन शर्मा, मोरना पुलिस चौकी प्रभारी लेखराज ने मौके पर जाकर लाठियां फटकारते हुए मौके पर जमा लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को मोरना अस्पताल भिजवाया। दोनों पक्ष के लोग भोपा थाने पहुंचे तथा कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर ले ली है। इसी बीच प्रधान शहजाद सहित गांव के गण्यमान्य लोगों ने थाने पर पहुंच कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। मोरना पुलिस चौकी प्रभारी लेखराज ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लिखित में समझौता हो गया है। इस मामले में अधिकारियों से वार्ता कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।