कोरोना के छह मरीज मिले,12 ठीक हुए
मुजफ्फरनगर। जिले में रविवार को कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं, जबकि 12 मरीज ठीक होने पर उनकी छुट्टी की गई है।
सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि रविवार को आए सैंपलों की जांच और एंटीजन टेस्ट में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर के साउथ सिविल लाइन में दो मरीज, सरवट गेट में एक, खेड़ी तगान में एक, मंसूरपुर में एक और पुरकाजी में एक मरीज मिला है। 12 मरीज ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दी गई है। जनपद में अब तक 8606 केस कोरोना के मिल चुके हैं। इनमें से 8435 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी भी जनपद में 61 मरीजों का उपचार चल रहा है।