फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले में छह आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। लौहड्डा में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में वांछित छह आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे।
विज्ञापन


शनिवार को लौहड्डा की एक अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद विस्फोट हुआ था। इस घटना में मोहम्मदपुर निवासी किशोर अब्दुल कासिम, उजैफा और लोनी निवासी रिहान झुलस गए थे। गंभीर रूप से घायल अब्दुल कासिम की रविवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उजैफा का इलाज अभी भी दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने दस नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चार नामजद आरोपी शमशाद उर्फ सद्दाम, मोहम्मद मियां, सौरभ और मकान मालिक उमरेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। शेष छह नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें