फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दुश्वारियां झेलकर पहुंचीं बहनें, भाईयों को बांधा रक्षा सूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन हर्षेाल्लास के साथ मनाया गया। सफर की दुश्वारियां झेलकर बहनें अपने भाईयों के घर पहुंची और रक्षा सूत्र बांधा। भाईयों ने भी बहनों को उपहार दिए। बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। मिठाई की दुकानों पर खरीदारी की गई। रोडवेज बसों में बहनों के लिए शून्य किराया वाले टिकट बनाए गए।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने त्योहार पर बसों के फेरे बढ़ाए थे। मेरठ, शामली और बड़ौत मार्ग की बसों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। सुबह से ही आवाजाही बढ़ गई थी। ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या अधिक रही। निजी वाहनों से भी लोगों ने सफर किया। शहर में शिव चौक, रुड़की रोड, महावीर चौक, भोपा और जानसठ रोड पर जाम के हालात रहे। यातायात पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें