छपार। गांव तेजलहेडा में दो पक्षों के झगडे को लेकर तनावपूर्ण शांति का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था की गांव में पीएसी तैनात की गई है।तेजलहेड़ा निवासी राजेंद्र ने छपार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका बेटा कार्तिक अपने साथी शिवम व आकाश के साथ बुलेट पर सवार होकर श्रीराम कॉलेज जा रहा था। गांव में ही अंकुर, ऋतिक व वंश चारे की बुग्गी लेकर खेत से लौट रहे थे। बुग्गी की साइड बाइक में लग गई। इसका विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज की। कुछ देर बाद ही आरोपियों ने अपने 10 से 12 साथियों के साथ तीनों को घेरकर हमला कर दिया था। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। एक पक्ष जाट और दूसरी गुर्जर बिरादरी से है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी फैसले का प्रयास किया था, लेकिन अभी तक बात नहीं बन सकी है।