फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौली का मोहल्ला पट्टी लेपरान अभी भी हॉटस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसौली का मोहल्ला पट्टी लेपरान अभी भी हॉटस्पॉट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भौराकलां। कस्बा सिसौली के मोहल्ला पट्टी लेपरान निवासी महिला मंजू पत्नी प्रणपाल सिंह के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कस्बे को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। महिला के परिजनों के साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों को भी होम क्वारंटीन कर उनके सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य जांच की गई थी। इनमें अधिकांश के सैंपल नेगेटिव आ चुके हैं, जिसके बाद महिला के मोहल्ला पट्टी लेपरान को छोड़कर कस्बे को हॉटस्पॉट से अलग कर दिया गया था। नोएडा में भर्ती महिला कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर घर लौट चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कस्बा स्थित उसके मोहल्ला पट्टी लेपरान को हॉटस्पॉट श्रेणी से बाहर नहीं किया गया है। मोहल्ले में अभी भी दुकानें खुुलने की अनुमति नहीं दी गई है। सभी जरूरत के सामान की होम डिलीवरी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें