भोपा से साइकिल पर सवार होकर गुजरते बिहार के मजदूर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अमृतसर से साइकिल से बिहार लौट रहे श्रमिक
मुजफ्फरनगर, भोपा। अमृतसर से बिहार जाने वाले 45 मजदूरों की साइकिल सहारा बनी है। डेढ़ हजार किलोमीटर की दूरी उन्हें साइकिल पर ही तय करनी है। बिहार के समस्तीपुर क्षेत्र निवासी रामभजो, शंकर आदि ने बताया कि करीब 45 मजदूर पंजाब के अमृतसर में पिछले एक साल से मजदूरी कर रहे थे। लॉकडाउन होने की वजह से सभी मजदूर वही फंस गए थे। अब वह साइकिल से बिहार के समस्तीपुर के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रास्ते में एक स्थान पर उनकी जांच भी हुई है। शनिवार की देर शाम वह भोपा से गुजर रहे थे।