फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान से पदक लेकर लौटे आर्यन को सिसौली ने पलकों पर बैठाया

विज्ञापन
वालीबॉल खिलाड़ी आर्यन का अभिनंदन करते केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अपने आवास पर किया स्वागत
विज्ञापन

- भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसान भवन पर किया अभिनंदन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। वालीबाल मेें ईरान से कांस्य पदक लेकर लौटे आर्यन बालियान को सिसौली में पलकों पर बैठा लिया। कार और ट्रैक्टरों पर कसबे में विजयी जुलूस निकाला गया। किसान भवन पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सराहा। कसबे में जगह-जगह आर्यन का अभिनंदन किया गया।
अंडर-18 एशियाई चैंपियनशिप मेें देश को कांस्य पदक दिलाने में आर्यन ने सबसे खास भूमिका निभाई। शनिवार को आर्यन कसबा सिसौली पहुंचा तो युवा खिलाड़ी के स्वागत में क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े। अलावलपुर माजरा रोड स्थित बाबा काली सिंह मंदिर पर खिलाड़ी ने मत्था टिकाया। इसके बाद खुली कार और ट्रैक्टरों के काफिले में पट्टी चौधरी, पट्टी लेपरान, मुख्य बाजार, नई आबादी से होते विजयी जुलूस नई आबादी स्थित आर्यन के घर तक पहुंचा। इस दौरान काफिले में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल रहे। किसान भवन पर बालियान खाप के चौधरी एवं भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र लाटियान, भाकियू नेता गौरव टिकैत ने अभिनंदन किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर लाटियान खाप चौधरी वीरेंद्र सिंह, रेशपाल सिंह, साहब सिंह, गौरव टिकैत, ओमपाल मास्टर, नाजिम अली, सुखपाल, कप्तान संजीव कुमार, डॉक्टर साहब सिंह, राजकुमार और मांगेराम मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिसौली में बजे ढोल-नगाड़े और डीजे
मुजफ्फरनगर। वालीबाल में शानदार प्रदर्शन कर लौटे आर्यन के स्वागत के लिए करीब पांच किमी का काफिला रहा। टैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों पर तिरंगे लगाकर विजयी जुलूस निकाला गया। मोहम्मदपुर मार्ग पर कार्यक्रम में कामयाबी को सराहा गया।
केंद्रीय मंत्री बोले, आगे बढ़ते रहो आर्यन
भाजपा किसान मोर्चा के नेता नितिन बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के गुप्ता रिसोर्ट पर आर्यन का स्वागत किया। यहां से आर्यन शहर की एटूजेड कॉलोनी स्थित केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर पहुंचा। बालियान ने होनहार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आर्यन ऐसे ही आगे बढ़ते रहो। गौरतलब है कि ईरान जाने से पहले डॉ. संजीव बालियान ने ही पासपोर्ट बनवाकर आर्यन की मदद की थी। आर्यन ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। सिसौली में नितिन बालियान ने अपने आवास के पास आर्यन का स्वागत किया।
विज्ञापन

आर्यन पर जिले को नाज : टिकैत
भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि आर्यन की कामयाबी से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। पूरे जिले को खिलाड़ी पर नाज है। अधिक से अधिक युवाओं को खेलों में हिस्सा लेकर देश के लिए पदक जीतने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें