फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल ने नालंदा पब्लिक स्कूल को 15-4 से हराया।
सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स जिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास खंड अधिकारी अक्षीर खान और क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेयी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दूसरे मुकाबले में आरजी पब्लिक स्कूल बेहड़ा सादात ने वेदांता पब्लिक स्कूल को 15-8 , जीपीएस पब्लिक स्कूल मोरना ने ट्रिपल एक्स पब्लिक स्कूल को 15-12 से हराया। स्कूल प्रबंधक विराज तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में सूर्य देव इंटरनेशनल स्कूल, हेरिटेज पब्लिक स्कूल बसेड़ा, जीपीएस पब्लिक स्कूल मोरना, स्प्रीडल पब्लिक स्कूल मंसूरपुर, सिल्वर ओके पब्लिक स्कूल पीनना, मून लाइट पब्लिक स्कूल सिसौली, आरजी पब्लिक स्कूल बेहड़ा सादात, गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल ढिंढावली, न्यू वेलकन पब्लिक स्कूल मुझेड़ा, बलवंती देवी शामली, वेदांता पब्लिक स्कूल समेत 18 टीम भाग ले रही हैं। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण कुमार, भोपा थाना प्रभारी राजीव शर्मा, नीरज बालियान, शिवकुमार, संदीप मलिक, पुष्पेंद्र निरवाल, प्रमोद त्यागी, वचन सिंह वर्मा, आनंद सिंह को कार्यकारिणी सदस्य विवेक तोमर ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रवि, लोकेंद्र, सिद्धार्थ रेफरी रहे। शारीरिक शिक्षक बिजेंद्र, कीर्ति शर्मा, प्रधानाचार्य रीता शर्मा, राकेश, अजय गुप्ता, संयोगिता, मनीषा, वैशाली का सहयोग रहा।