फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
जानसठ में शनिवार को लॉकडाउन में साप्ताहिक बाजार बंदी का बाजार बंद होने का असर दिखा। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

जानसठ। लॉकडाउन में कस्बे में करीब 20 साल बाद बाजारों में दुकानें बंद होने से साप्ताहिक शनिवार बंदी जैसा असर दिखाई दिया। यह असर भी लोगों की जान का दुश्मन बने कोरोना वायरस की वजह से दिखाई दिया है। अन्यथा दुकानदार साप्ताहिक बंदी में भी अपनी दुकानें नहीं बंद करते हैं। शनिवार को लॉकडाउन के चलते कस्बे के बाजार में मेडिकल स्टोर व सब्जी की दुकानें और किराना की दुकानें खुली। बाकी सभी दुकानें बंद रही। नतीजतन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा व एसआई अवधेश शर्मा पुलिस बल के साथ कस्बे में लगातार गश्त करते रहे। इस दौरान पुलिस ने बिना वजह बाजारों में घूमने वाले लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। पुलिस ने वाहनों की भी तलाशी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें