फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समाज ने पाक के खिलाफ जुलूस निकाला

विज्ञापन
4-जानसठ तहसील में एडीएम को ज्ञापन सौंपते सिख समाज के लोग। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
सिख समाज ने पाक के खिलाफ जुलूस निकाला
विज्ञापन

जानसठ। सिख समाज ने पाक में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले करने तथा सिख समाज के युवक की हत्या के विरोध में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। सिख समाज ने ज्ञापन केंद्र सरकार के नाम एडीएम को देकर पाक में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व सिखों पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बे की छाबड़ा कालोनी स्थित गुरुद्वारे में सिख समाज के लोगों की बैठक गुरुद्वारे के प्रधान सरदार महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वक्ताओं ने पाकिस्तान में सिखों के पवित्र तीर्थस्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर किए गए हमले और एक सिख समाज के युवक की हत्या के विरोध में रोष जताते हुए पाकिस्तान सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सिख समाज के लोगों ने बैठक के बाद जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा एक ज्ञापन एडीएम वित्त आलोक कुमार को केंद्र सरकार के नाम देते हुए मांग की गई कि पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यक सिख, हिंदुओं एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाकर सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर दबाव बनाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सरदार मनदीप छाबड़ा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, चरणजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सभासद प्रवीन तंवर, गौरव भटनागर, महेश चंद शर्मा, राजेंद्र, अशोक बाटला, आशु छाबड़ा, रामनिवास, सोनू, हरविंदर सिंह, राजेंद्र, रतन सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें