फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुलायम सिंह को भारत रत्न देने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फ़रनगर। मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग को लेकर सपा ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिला कार्यालय पर अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम के संयोजक शमशेर मलिक ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन 22 नवम्बर तक देश व प्रदेश के कोने कोने में चलता रहेगा। सपा मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग लगातार कर रही है। सपा कार्यालय पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने विषम परिस्थितियों में भी किसानों मजदूरों, युवाओं, महिलाओं के अधिकारों की मजबूती व निडरता से लड़ाई लड़ी। रक्षा मंत्री रहते सेना के मनोबल को बढ़ाने व उनके कल्याण के लिए कार्य किए। सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी, राकेश शर्मा, सोमपाल सिंह भाटी, साजिद हसन आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें