मुजफ्फरनगर में श्याम परिवार सुखी संसार समिति के श्री श्याम गुणगान महोत्सव में श्रद्धालु श्रीकृष्ण की भक्ति में देर रात तक झूमते रहे। भजन गायक नंदकिशोर नंदू भैया ने एक के बाद एक प्रस्तुति देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे।
टाउन हाल के मैदान में आयोजित महोत्सव में नंदू भैया की आवाज का जादू छाया रहा। कोलकता से आए रुपम-शुभम, संगीता प्रकाश एवं विक्की सुनेजा ने भक्ति के रस में डूबकर गाए भजनों पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। बंगाली कारीगरों ने बाबा श्याम का थ्रीडी दरबार बनाया जो बेहद आकर्षक रहा।
नंदू भैया ने एक के बाद एक ऐसी प्रस्तुति दी कि लोग बांसुरी वाले के प्रेम में खो गए। कार्यक्रम में चेयरमैन पंकज अग्रवाल, राजीव गोयल, सुदामा गर्ग, सुशील सिल्लो, रामानंद गोयल, त्रिलोकचंद, नरेंद्र अग्रवाल, मनीष तायल, योगेंद्र गर्ग, रघुराज गर्ग, रामकुमार गोयल, शंकर स्वरुप बंसल, गौरव स्वरुप,
अजय स्वरुप, राकेश शर्मा, नवल किशोर मौजूद रहे। आयोजन में समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री ललित बंसल, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित गोयल, शशांक राणा, विश्वदीप गोयल, अरुण गुप्ता, नवीन गर्ग, प्रियंक गर्ग, गौरव जैन, अरुण गुप्ता, तरुण, अपार, अंकित गोयल, शशांक नागर, अंकित गोयल, भूपेंद्र, मनोज गुप्ता का सहयोग रहा।