मुजफ्फरनगर। दंगे के दौरान नंगला मंदौड़ पंचायत के परिवाद के मामले में आरोपी श्यामपाल अदालत में हाजिर हुए। अन्य आरोपियों ने हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया। नंगला मंदौड़ इंटर कॉलेज के मैदान पर 30 अगस्त 2013 को हुई पंचायत के मामले में तत्कालीन एडीएम प्रशासन की ओर से 21 आरोपियों के खिलाफ धारा 188 में परिवाद दर्ज कराया गया था। प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन/विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेन्द्र सिंह फौजदार कर रहे हैं। शनिवार को श्यामपाल हाजिर हुए, जबकि अन्य आरोपियों ने हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया। परिवाद में पूर्व मंत्री सुरेश राणा, सपा सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, श्यामपाल, बिटूटू, एमएलसी अशोक कटारिया, साध्वी प्राची, वीरेंद्र सिंह, यशपाल पंवार, नृसिंहानंद उर्फ दीपक त्यागी, कल्लू, योगेश, सचिन, रविंद्र मिंटू और शिव कुमार नामजद किए गए थे। संवाद