फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के चुनाव में किसानों का बदला और पलटा : टिकैत

Sun, 18 Aug 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसौली। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली आंदोलन में 750 किसानों की शहादत को ना भूल जाना। हरियाणा का किसान चुनाव में इस बार बदला और पलटा की नीति पर काम करेगा। पश्चिम यूपी के लोग भी वहां जाकर किसानों का सहयोग करें। छह अक्तूबर को लखनऊ में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर महापंचायत होगी।
विज्ञापन

किसान भवन पर आयोजित मासिक पंचायत में भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव भारत सरकार की राजनीतिक पार्टी व जनता के बीच है। हरियाणा और पंजाब के किसानों पर अत्याचार हुआ है। अबकी बार बदला लेकर रहेंगे। सरकार खाप पंचायतों को तोड़ने का काम कर रही है। सरकारी खाप बनाई जा रही है। कई किसान संगठन बनवा दिए। जातिगत किसान संगठन भी बनाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के इरादे खतरनाक हैं।
कुछ दिन पहले ही सरकार का एजेंडा तैयार हो गया है। हिंदू-मुस्लिम का माहौल बनाया जा रहा है। सत्ता परिवर्तन बांग्लादेश में हुआ है और दर्द यहां हो रहा है, जबकि वहां लाठी लेकर एक भी व्यक्ति नहीं गया। हम ट्रैक्टर लेकर चले जाएंगे, बॉर्डर पार करवा दो, दंगा तुरंत रोक देंगे। व्यापारी महंगे दामों पर जमीन खरीद रहे हैं, फसल सस्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें